60 वर्ष की आयु में मिलेगी ₹3000 मासिक पेंशन
Feb 5, 2026, 17:31 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 05 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु में तीन हजार रुपये मासिक पेंशन के रूप में मिलेगा। इस मामले में पंजीयन कराने का अभियान शुरू किया गया है।
उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का पंजीयन कराया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

