शाहजहांपुर-बरेली रेलखंड में ट्रैक मरम्मत कार्य से प्रभावित होंगी छह रेलगाड़ियां

WhatsApp Channel Join Now
शाहजहांपुर-बरेली रेलखंड में ट्रैक मरम्मत कार्य से प्रभावित होंगी छह रेलगाड़ियां


मुरादाबाद, 11 जून (हि.स.)। बरेली–शाहजहांपुर रेलखंड के बांथरा, तिलहर, एवं मीरनपुर कटरा स्टेशनों पर ट्रैक अनुरक्षण (टैम्पिंग) कार्य हेतु 12 जून से 15 जून के बीच विभिन्न तिथियों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुरादाबाद मंडल द्वारा रेल पटरियों के अनुरक्षण एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस कार्य के दौरान कुछ रेलगाड़ियों के संचालन एवं समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। प्रभावित रेलगाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस जेसीओ 12 जून तथा 15 जून को टनकपुर से 240 मिनट विलंब से चलेगी, गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस जेसीओ 13 जून को टनकपुर से 240 मिनट विलंब से चलेगी। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस जेसीओ 11 जून , 12 जून तथा 14 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन जम्मूतवी से 240 मिनट विलंब से चलेगी।

गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस जेसीओ 11 जून, 12 जून एवं 14 जून को लालगढ़ से 240 मिनट विलम्ब से चलेगी। गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी–हावड़ा एक्सप्रेस जेसीओ 11 जून, 12 जून को जम्मूतवी से 240 मिनट विलम्ब से चलेगी। गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी–गुवाहाटी एक्सप्रेस जेसीओ 12 जून को जम्मूतवी से 240 मिनट विलम्ब से चलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story