यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर चलेंगी छह समर स्पेशल ट्रेनें
मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने को शुक्रवार को बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर छह समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04028 24 अप्रैल से 15 मई के बीच प्रत्येक शुक्रवार को और ट्रेन संख्या 04027 25 अप्रैल से 16 मई के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी दोनों ट्रेन चार-चार फेरे लगाएगी।
ट्रेन संख्या 04030/04029 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी।
ट्रेन संख्या 04030 22 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को और ट्रेन संख्या 04029 23 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें 13-13 फेरे लगाएगी।
सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन संख्या 04616/04615 फिरोजपुर कैंट पटना फिरोजपुर कैंट आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन संख्या 04016 21 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच प्रत्येक मंगलवार को और ट्रेन संख्या 04615 22 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेंगी। दोनों ट्रेनें 13-13 फेरे लगाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

