छठ पूजा पर चलेंगी छह स्पेशल आरक्षित ट्रेनेंं

WhatsApp Channel Join Now
छठ पूजा पर चलेंगी छह स्पेशल आरक्षित ट्रेनेंं


मुरादाबाद, 06 नवम्बर (हि. स.)। छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए छह स्पेशल आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें जिसमें चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (04516-04515), देहरादून-मुजफ्फरपुर-देहरादून आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04336-04335) और यशवंतपुर-योग नगरी यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल (06597-06598) चलेंगी।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ से 7 और 11 नवंबर को वह ट्रेन संख्या 04515 पटना से 8 और 11 नवंबर को चलेगी। दोनों ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04336 देहरादून से 7, 10 और 13 नवंबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 04335 मुजफ्फरपुर से 8 11 और 14 नवंबर को चलेगी। दोनों ट्रेन 3 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 06597 यशवंतपुर से 12 नवंबर को और ट्रेन संख्या 06598 योग नगरी ऋषिकेश से 14 नवंबर को चलेगी। दोनों ट्रेन एक-एक फेरा लगाएंगी।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773620 Articles

Share this story