सीएसए में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने मशरुम उत्पाद के लाभों को समझा

WhatsApp Channel Join Now
सीएसए में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने मशरुम उत्पाद के लाभों को समझा


कानपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग द्वारा 17 से 22 अगस्त तक छः दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन का शनिवार को समापन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के 49 प्रशिक्षाणार्थियों, जिसमे तीन महिलाओं, ने प्रतिभाग किया। इन छह दिनों में प्रशिक्षाणार्थियों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों डॉ० मुकेश श्रीवास्तव, विभागध्यक्ष, पादप रोग विज्ञान विभाग, डॉ० विनीता सिंह, प्राध्यापक, खाद्य विज्ञान एवं पोषण, डॉ० शिवानी चौधरी, डॉ० सिद्धार्थ सिंह एवं डॉ० सैथिलकुमार एस, पादप रोग विज्ञान विभाग, रोशनी, कीट विज्ञान विभाग द्वारा मशरूम का इतिहास, श्वेत बटन मशरूम का उत्पादन, ढिंगरी मशरूम उत्पादन की तकनीकी के साथ मशरूम के मूल्यवर्धक उत्पाद, मशरूम व्यंजन, मशरूम की बीमारयों एवं प्रबंधन, मशरूम फार्म संरचना तथा मशरूम की खेती के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया।

उमेश चन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी, डॉ० धनंजय सिंह, फाउंडर एण्ड डायरेक्टर भारत एग्रीटेक तथा शिवम् त्रिपाठी, एम०एस०एम०ई० द्वारा मशरूम के क्षेत्र में चलने वाली सरकारी योजनाए, सब्सिडी, लोन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उधम औपचारिकीकरण, स्पान उत्पादन एवं मशरूम फार्म संरचना के बारे में जानकारी दी।

अन्तिम दिन प्रशिक्षाणार्थियो को उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। सभी प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण मैनुअल भी प्रदान किया गया ताकि भविष्य में उन्हें किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story