सीएसजेएमयू के 6 विद्यार्थियों को मिला 3-3 लाख रुपये सालाना पैकेज : कुलपति

WhatsApp Channel Join Now
सीएसजेएमयू के 6 विद्यार्थियों को मिला 3-3 लाख रुपये सालाना पैकेज : कुलपति


कानपुर, 21 मई। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित पूल कैंपस ड्राइव में छह छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिन्हें तीन -तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया।

यह बातें गुरुवार को प्रो. विनय कुमार पाठक ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कही। स्मार्ट ब्रेन्स इंजीनियर एंड टेक्नोलॉजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड की पूल कैंपस ड्राइव 21 मई को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित की गई। कैंपस ड्राइव में विश्वविद्यालय के कुल 48 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम चरण ग्रुप डिस्कशन एवं द्वितीय चरण पर्सनल इंटरव्यू रहा। चयन प्रक्रिया के बाद कुल छह छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में बीटेक सीएसई से रितेश मौर्या, प्रियांशु गुप्ता एवं अभिनंदन गुप्ता, एमसीए से नंदनी वर्मा एवं शाइना तथा बीसीए से पुलकित गर्ग शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सौरभ गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने भी चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story