580 करोड़ की लागत वाली गोविंदपुरम आवास योजना फेज-01 लांच

WhatsApp Channel Join Now
580 करोड़ की लागत वाली गोविंदपुरम आवास योजना फेज-01 लांच


मुरादाबाद, 19 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने आज बहुप्रतीक्षित 580 करोड़ की लागत वाली गोविंदपुरम आवास योजना फेज-01 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही इस योजना के 477 भूखंडों की के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है, जो 20 मार्च तक चलेगा।

यह योजना ग्राम मनोहरपुर एवं मंगूपुरा क्षेत्र की लगभग 67 एकड़ (271552 वर्ग मीटर) भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय भूखंडों की दर 42 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है। भूखंडों की अनुमानित कुल लागत श्रेणी के अनुसार लगभग 47 लाख से 1.89 करोड़ के बीच है।

एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि पंजीकरण की तिथि 19 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक है। भूखंडों के लिए पोर्टल- https://janhit.upda.in व एमडीए वेबसाइट www.mdamoradabad.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण राशि के साथ 1500 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के लोगों को भूखंड की कीमत का 10 व आरक्षित श्रेणी के लोगों का पांच प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story