मुरादाबाद जिले में एक अक्टूबर से संचालित किए जाएंगे 58 धान क्रय केंद्र

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद जिले में एक अक्टूबर से संचालित किए जाएंगे 58 धान क्रय केंद्र


मुरादाबाद, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में 58 धान क्रय केंद्र एक अक्टूबर से संचालित किए जाएंगे। जिला विपणन विभाग के अनुसार खाद्य विभाग के 26, सीपीयू 9, पीसीएफ 14, यूपीएसएस 8 और भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र को खोलने की स्वीकृति मिली है।

जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिला विपणन विभाग को धान क्रय के लिए 58 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गयी है। इनमें मुरादाबाद सदर ब्लॉक क्षेत्र के मंडी में 4, अगवानपुर संघ और भगवंतपुर में बी पैक्स सहित कुल 6 केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसी प्रकार भगतपुर टांडा ब्लॉक में बी पैक्स के माध्यम से रोशनपुर और बहेड़ी में 2 क्रय केंद्र, चतरपुर नायक पंचायत भवन और सेहल में एक- एक केंद्र संचालित होंगे। मूंढापांडे ब्लॉक में दलपतपुर बफर गोदाम में दो केंद्र संचालित होंगे। इसी प्रकार सरकड़ा और मूंढापांडे में एक -एक केंद्र खोले जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story