मुरादाबाद : पहले दिन 5722 परीक्षार्थियों ने छोड़ी उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : पहले दिन 5722 परीक्षार्थियों ने छोड़ी उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा


मुरादाबाद : पहले दिन 5722 परीक्षार्थियों ने छोड़ी उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा


मुरादाबाद : पहले दिन 5722 परीक्षार्थियों ने छोड़ी उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा


मुरादाबाद, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पहले दिन सोमवार को मुरादाबाद जनपद में दो पालियों में 28 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पहले दिन जिले में दोनों पालियों में 5722 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 19046 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं आदि को लेकर निरीक्षण किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, मुरादाबाद जिले में आज 28 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 24768 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिसमें पहली पाली में 12384 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 9457 परीक्षा देने पहुंचे और 2927 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 12384 पंजीकृत छात्राओं में से 9589 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 2795 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन दोनों पालियों में 5722 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने बताया कि सोमवार को पहले दिन की उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। यह परीक्षा मंगलवार और बुधवार को भी जनपद में सभी 28 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story