5700 विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति का इंतजार

WhatsApp Channel Join Now
5700 विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति का इंतजार


मुरादाबाद, 01 मई (हि.स.)। बेसिक शिक्षा विभाग में आरटीई के तहत मिलने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति का बजट शासन को वापस होने के बाद अभिभावकों का इंतजार बढ़ गया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष लगभग 5700 विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाएगी।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का आरटीई के तहत

प्रतिवर्ष दाखिला होता है। लेकिन इस वर्ष अभी तक विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली है। हालांकि इस सूची में सत्र 2013-14 तक के विद्यार्थी शामिल हैं। शासन ने इस सत्र के विद्यार्थियों के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की शुल्क प्रतिपूर्ति भेजी थी, लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से वह अभिभावकों के बैंक खाते में

नहीं पहुंच पाई और वित्तीय वर्ष पूरा होने पर शासन को वापस लौट गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार का कहना है कि लगभग 5700 विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति बकाया है। शासन को बजट के लिए पुनः मांग भेजी गई है। वहां से धनराशि मिलते ही अभिभावकों के खाते में भेज दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story