मिठाई विक्रेता के घर में 52 गैस सिलिंडर मिले
आपूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा, 42 खाली और 10 भरे हुए गैस सिलिंडर हुए बरामद
मुरादाबाद,12 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना पाकबडा क्षेत्र के गांव गुरेठा में मिठाई विक्रेता अजय पाल के घर में रविवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर 42 खाली और 10 भरे हुए गैस सिलिंडरों को बरामद किया।
विक्रेता के बेटे संजय ने बताया कि वह तीन गैस एजेंसियों के लिए सेल्समैन का काम करता है। इसीलिए उसके घर में इतने सिलेंडर रखे हुए हैं। लेकिन वह सेल्समैन होने का कोई कागजात या आई कार्ड नहीं दिखा पाया। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। डीएम की संस्तुति के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

