‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह : जनता से जुड़ाव और आत्मीय संवाद के सफर को मिलेगा नया आयाम

WhatsApp Channel Join Now

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कॉफी टेबल बुक का करेंगे विमोचन

1090 परिसर में संवाद यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

एक सप्ताह तक चलेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला, प्रदेश की विकास यात्रा, सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित होंगे आयोजन

लखनऊ, 15 नवंबर। सत्ता और समाज के बीच संवाद लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी संवाद को आत्मीयता, संवेदना और विश्वास के सूत्र में पिरोने की पहल ‘योगी की पाती’ अब अपने 50 सप्ताह पूरे कर रही है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ परिवारजनों से सीधे जुड़ने और उनके जीवन, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं तथा प्रदेश की विकास यात्रा से संवाद स्थापित करने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस अनूठी पहल के 50 सप्ताह पूरे होने पर 16 नवंबर को विशेष आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह की यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही वह 1090 परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित विशेष प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। प्रदर्शनी में पाती के माध्यम से प्रदेशवासियों तक पहुंचाए गए संदेशों, विचारों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को चित्रों एवं अन्य रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा।

‘योगी की पाती’ मुख्यमंत्री और प्रदेश की जनता के बीच संवाद का ऐसा माध्यम बनी है, जिसमें शासन की प्राथमिकताओं के साथ आमजन के जीवन से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दी गई है। किसान, नौजवान, महिलाएं, आस्था, विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों के माध्यम से यह पहल प्रदेश की सामाजिक और विकासात्मक यात्रा को जनसंवाद की भाषा में प्रस्तुत करती रही है।

   ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह : जनता से जुड़ाव और आत्मीय संवाद के सफर को मिलेगा नया आयाम

आत्मीय संवाद के सफर का दस्तावेज बनेगी कॉफी टेबल बुक

50 सप्ताह की यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक में मुख्यमंत्री की पातियों के प्रमुख संदेशों, उनके विषयों, जनहित से जुड़े सरोकारों और प्रदेश की बदलती तस्वीर को संकलित किया गया है। यह पुस्तक केवल प्रकाशित पत्रों का संग्रह नहीं, बल्कि जनता से संवाद स्थापित करने की एक सतत पहल का दस्तावेज होगी। इसमें उन विषयों की झलक मिलेगी, जिनके माध्यम से सरकार और समाज के बीच विचारों, अपेक्षाओं और विकास की प्राथमिकताओं का सेतु निर्मित हुआ है।

   ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह : जनता से जुड़ाव और आत्मीय संवाद के सफर को मिलेगा नया आयाम

1090 परिसर में सजेगी संवाद यात्रा की झलक

विशेष प्रदर्शनी में ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह के सफर को क्रमबद्ध और आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग सप्ताहों की थीम, पातियों के संदेश और उनसे जुड़े प्रमुख जनसरोकार केंद्र में होंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य इस पहल की मूल भावना को आमजन तक पहुंचाना और जनता के साथ संवाद के इस अनूठे माध्यम से अधिकाधिक लोगों को परिचित कराना है।

एक सप्ताह, सात पातियां और सात सांस्कृतिक संध्याएं

इस आयोजन को सात दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक उत्सव से भी जोड़ा गया है। प्रत्येक दिन की सांस्कृतिक संध्या ‘योगी की पाती’ की एक विशेष थीम को समर्पित होगी। इसके माध्यम से प्रदेश के सामाजिक जीवन, विकास, सांस्कृतिक चेतना और जनकल्याण से जुड़े विषयों को गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अभिव्यक्त किया जाएगा।

सोमवार की ‘मिट्टी की पाती’ में किसान, खेती और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषय होंगे। मंगलवार की ‘बेटी की पाती’ महिला सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ती बेटियों की आकांक्षाओं को स्वर देगी। बुधवार की ‘नौजवान की पाती’ रोजगार, मेहनत, कौशल और युवाओं के सपनों पर केंद्रित होगी।

   ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह : जनता से जुड़ाव और आत्मीय संवाद के सफर को मिलेगा नया आयाम

गुरुवार की ‘आस्था की पाती’ में अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन और नैमिषारण्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। शुक्रवार की ‘रफ्तार की पाती’ प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, मेट्रो और औद्योगिक विकास के विस्तार को रेखांकित करेगी। शनिवार की ‘सुकून की पाती’ सुरक्षित उत्तर प्रदेश, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के विषयों को समर्पित होगी। वहीं रविवार की ‘आपकी पाती’ में बीते दस वर्षों की यात्रा को गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23649 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story