इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए 50 करोड़ स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now
इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए 50 करोड़ स्वीकृत


लखनऊ, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि परिवहन विभाग के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए निर्धारित मद से खर्च की जाएगी।

सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य प्रदेश में ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन, प्रदूषण में कमी तथा पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना है। सब्सिडी मिलने से नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश में स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

शासन ने स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित वित्तीय नियमों एवं योजना की गाइडलाइंस के अनुसार करने तथा धनराशि का आहरण केवल आवश्यकता के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभाग को योजना में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और धनराशि के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने को कहा गया है। 50 करोड़ की यह स्वीकृति उत्तर प्रदेश में हरित परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Share this story