मुरादाबाद : 280 व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत हैं 5 या अधिक ई-रिक्शा

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : 280 व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत हैं 5 या अधिक ई-रिक्शा


मुरादाबाद, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 280 लोगों के नाम 5 या उससे अधिक ई रिक्शा पंजीकृत हैं। इसका खुलासा

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की मासिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिनके नाम पर 05 या उससे अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इस संबंध में विभागीय स्तर से प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार जनपद में 280 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनके नाम पर 05 या उससे अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन सभी चिन्हित व्यक्तियों के साथ अगले सप्ताह बैठक आयोजित कर ई-रिक्शा के बेहतर प्रबंधन, संचालन तथा संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में उद्योग एवं उद्यमियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780662 Articles

Share this story