अयोध्या धाम जंक्शन पर 4 अगस्त से 4 रेलगाडियां अब 5 मिनट रूकेंगी

WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या धाम जंक्शन पर 4 अगस्त से 4 रेलगाडियां अब 5 मिनट रूकेंगी


मुरादाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या धाम जंक्शन पर मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली चार मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की अवधि दो मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है। यह व्यवस्था विभिन्न तिथियों से लागू होगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस (फिरोजपुर-धनबाद) का 4 अगस्त से अयोध्या धाम जंक्शन पर आगमन दोपहर 2ः08 मिनट और प्रस्थान 2ः13 पर होगा। गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस (धनबाद-फिरोजपुर) का 4 अगस्त से अयोध्या धाम जंक्शन पर आगमन आगमन सुबह 9ः 25 बजे होगा और प्रस्थान 9ः30 बजे होगा। गाड़ी संख्या 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस का 4 अगस्त से अयोध्या धाम जंक्शन पर आगमन रात्रि 07ः48 बजे, प्रस्थान 07ः53 बजे। गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 4 अगस्त से अयोध्या धाम जंक्शन पर आगमन सुबह 6ः10 बजे और प्रस्थान सुबह 6ः15 बजे होगा।

सीनियर डीसीएम के अनुसार इस परिवर्तन की जानकारी स्टेशन उद्घोषणा, नोटिस बोर्ड तथा विभिन्न जनसंचार माध्यमों से व्यापक रूप से यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है , ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story