फार्मर रजिस्ट्री की जागरूकता बढ़ाने को मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर चार मोबाइल वैनों को किया रवाना
Mar 20, 2026, 22:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह एवं मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शुक्रवार शाम को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार हेतु 4 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि यह सभी जागरूकता वाहन विभिन्न विकासखंडों में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में आमजन को जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

