मुरादाबाद में 762 बूथों पर 4,950 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात
मुरादाबाद, 29 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के मन की बात कार्यक्रम के 140वें संस्करण में मुरादाबाद जनपद में नगर व देहात विधानसभा के 762 बूथों पर 4,950 से अधिक लोगों ने सुना। इसके बाद बूथों पर टिफिन बैठक का भी आयोजन हुआ। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) मुरादाबाद महानगर के उपाध्यक्ष व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक नवदीप टंडन ने दी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जरा सोचिए आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाए तो कितनी परेशानी होती हैं, मोबाइल में आपके कांटेक्ट्स हैं, फोटोज हैं, जरूरी डॉक्यूमेंट है और न जाने कितनी जरूरी है जानकारी भी हैं। एक बार फोन खो जाए तो उसे वापस पाने की उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है आपका खोया हुआ मोबाइल फोन आपको वापस मिल सकता है और इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है, उस प्लेटफार्म का नाम है 'संचार साथी'।
इस मौके पर सहसंयोजक सिमरन कौर जाटव, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जायसवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शमी भटनागर, मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता व सह मीडिया प्रभारी भरत टंडन, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

