मुरादाबाद से 4941 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद से 4941 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने


मुरादाबाद से 4941 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने


मुरादाबाद से 4941 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने


मुरादाबाद से 4941 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने


मुरादाबाद से 4941 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने


मुरादाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस को रविवार को मुरादाबाद से 4941 सिपाही और मिल गए। इन सभी सिपाहियों ने नए कानून के हिसाब से ट्रेनिंग पूरी की है। जनपद में बने छह प्रशिक्षण संस्थानों में उन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा किया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव सभरवाल ने सिपाहियों काे पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

जनपद में रविवार सुबह गर्व और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला। छह प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु सिपाही जब पासिंग आउट परेड में कदमताल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने, तो पूरा माहौल भावुक और उत्साह से भर गया। फुल ड्रेस में सजे रंगरूटों की सधी चाल और दमदार प्रस्तुति ने परिजनों की आंखें खुशी से नम कर दीं, वहीं मंच से सेवा, समर्पण और अनुशासन का मजबूत संदेश भी गूंजता रहा।

आउटडोर और इनडोर की फाइनल परीक्षा पास करने के बाद जिले के छह प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 4941 प्रशिक्षु सिपाही रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सफल 60,244 अभ्यर्थियों में से करीब पांच हजार को जिले के प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया था। इनकी ट्रेनिंग 20 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी। प्रशिक्षण पुलिस लाइन, पीटीसी, पीटीएस, नौवीं वाहिनी पीएसी, 23वीं वाहिनी पीएसी और 24वीं वाहिनी पीएसी में कराया गया। रविवार सुबह अलग-अलग केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित परेड में डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली। यहां 955 रंगरूट अंतिम परीक्षा में सफल रहे। पीटीएस में 1373 रंगरूटों ने परेड में हिस्सा लिया, जहां डीआईजी यमुना प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। पीटीसी में 1455 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड में भाग लिया। यहां एडीजी अमित चंद्र ने सलामी ली। इसके अलावा 23वीं वाहिनी पीएसी में 441, 24वीं वाहिनी पीएसी में 440 और 9वीं वाहिनी पीएसी में 277 महिला सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड पूरी कर पुलिस बल में शामिल हुए। ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जिले के छह प्रशिक्षण संस्थानों से कुल 4941 प्रशिक्षु सिपाही पास आउट होकर सेवा के लिए तैयार हैं।

मार्च-पास्ट परेड के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपने उच्च कोटि प्रशिक्षण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट अनुशासन, शानदार समन्वय और सधी हुई ड्रिल का प्रदर्शन किया। दीक्षान्त परेड का नेतृत्व परेड प्रथम कमाण्डर राहुल शर्मा ने अपने सहयोगी द्वितीय कमाण्डर शुभम मान व तृतीय कमाण्डर तनेश कुमार के साथ किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शपथ एवं सम्मान परेड के उपरान्त सभी नव आरक्षियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, कानून के पालन, जनसेवा और राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रशिक्षण के दौरान इनडोर (लिखित परीक्षा) में रिक्रूट आरक्षी अनुज और आउटडोर (फील्ड/ड्रिल) में रिक्रूट आरक्षी दिगविजय चौधरी सभी गतिविधियों में सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ट्रेनिंग सेंटर सिपाहियों की संख्या

पुलिस लाइन में 955 सिपाहियों ने प्रशिक्षण लिया। वहीं पीटीसी में 1455 (महिला सिपाही), पीटीएस में 1373, 24वीं वाहिनी पीएसी 440, 9 वीं वाहिनी पीएसी 277 (महिला सिपाही), 23 वीं वाहिनी पीएसी में 441 सिपाहियों ने प्रशिक्षण लिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story