मुरादाबाद : प्रस्तावित सर्किल रेट पर आईं 45 आपत्तियों का 18 अगस्त को होगा निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : प्रस्तावित सर्किल रेट पर आईं 45 आपत्तियों का 18 अगस्त को होगा निस्तारण


-मूल्यांकन सूची एक सितंबर से जनपद के संबंधित उप-निबंधक कार्यालयों में प्रभावी होगी

मुरादाबाद, 18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एक सितंबर से लागू किए जाने के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर 45 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई। अब आपत्तियों का निस्तारण बुधवार को किया जाएगा। एडीएम वित्त के अनुसार अंतिम रूप से तैयार मूल्यांकन सूची एक सितंबर से जनपद के संबंधित उप-निबंधक कार्यालयों में प्रभावी होगी।

पांच अगस्त को प्रस्तावित नए सर्किल रेट को जारी कर दिया गया था। नए प्रस्तावित सर्किल रेट में 10 से 20 तक की वृद्धि की गई है। प्रशासन की ओर से 15 अगस्त तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। नए सर्किल रेट को लेकर 45 आपत्तियां आई हैं। इसमें सबसे अधिक सदर तहसील क्षेत्र की 26 आपत्तियां हैं। जबकि 15 आपत्तियां गाटा से संबंधित हैं। 17 अगस्त को आपत्तियों के निस्तारण के लिए बैठक बुलाई गई थी। किसी कारणवश बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में होगी।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण करने के बाद मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार मूल्यांकन सूची एक सितंबर से जनपद के संबंधित उप-निबंधक कार्यालयों में प्रभावी होगी।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story