बाराबंकी : सड़क हादसे में घायल चौथे युवक ने भी तोड़ा दम

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी : सड़क हादसे में घायल चौथे युवक ने भी तोड़ा दम


बाराबंकी, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में लखनऊ हाईवे पर बैसनपुरवा मोड़ के पास रविवार देर शाम दो बाइक को टाटा सफारी ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल गयाप्रसाद उर्फ बुच्ची (30) ने सोमवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चारों युवक रामसनेहीघाट के दलसिंहपुर गांव के निवासी थे और धौरैली में दुर्गा पूजा भंडारे से दो बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सफारी को कब्जे में ले लिया है। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770900 Articles

Share this story