यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष गाड़ियों की परिचालन अवधि में विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष गाड़ियों की परिचालन अवधि में विस्तार


मुरादाबाद, 31 जुलाई (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने संचालित चार विशेष गाड़ियों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं संरचना के अनुसार विस्तारित अवधि तक संचालित होती रहेंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (सप्ताह में दो दिन–शुक्रवार एवं रविवार) पूर्व में यह ट्रेन 31 जुलाई तक चलनी थी अब इसको दाे अगस्त से 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन नौ फेरे और लगाएगी। रेलगाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (सप्ताह में दो दिन–रविवार एवं मंगलवार) पूर्व में यह ट्रेन दाे अगस्त तक चलनी थी जिसकी परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन चार अगस्त से एक सितंबर तक चलेगी और नौ फेरे और लगाएगी।

रेलगाड़ी संख्या 05575 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (साप्ताहिक–मंगलवार) यह ट्रेन पूर्व में 28 जुलाई तक चलनी थी। अब यह ट्रेन चार अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। यह चार फेरे और लगाएगी। रेलगाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा स्पेशल (साप्ताहिक–गुरुवार) यह ट्रेन पूर्व में 30 जुलाई तक चलनी थी अभी ट्रेन 6 अगस्त से 27 अगस्त तक और चलेगी। यह चार फेरे और लगाएगी।

सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, तिथि एवं संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों अथवा रेल वन ऐप, एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story