मुरादाबाद में भारत रत्न डॉ अंबेडकर का 36 फिट का चित्र बनाया

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में भारत रत्न डॉ अंबेडकर का 36 फिट का चित्र बनाया


मुरादाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद के छात्रों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 136वें जन्मदिवस पर कॉलेज के मैदान में

भारत रत्न डॉ अंबेडकर का 36 फिट का विशाल चित्र बनाया।

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कला के शिक्षक-कला प्रभारी डॉ नवनीत गोस्वामी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र प्रिंस, ध्रुव, रुद्राक्ष चक्रवर्ती, आजाद सैनी, अबूजर, कुलजीत सिंह, अब्दुल्ला, वीर गौतम, अंकित सैनी, हेमंत और अभिषेक सैनी ने चार घंटे के अथक प्रयास में चित्र को भव्यता प्रदान की।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश कुमार भटनागर के साथ ही नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल तथा नगर निगम की टीम, डॉ मीनू महरोत्रा, सुनील आजाद, महावीर प्रसाद मौर्य, भयंकर सिंह बौद्ध ने छात्रों के कार्यों की प्रशंसा की। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक राजीव कुमार पाठक, मेजर शिवकुमार, अनिल कुमार, डॉ विशेष कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, विशाल अग्रवाल, पवन पाल आदि ने सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story