मथुरा जेल से 35 कैदियों को आगरा केन्द्रीय कारागार में किया गया शिफ्ट

WhatsApp Channel Join Now


मथुरा, 19 मार्च (हि.स.)। जिला कारागार में सात वर्ष से अधिक की सजा वाले 35 कैदियों को आगरा केन्द्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। अब तक कुल 163 कैदियों को आगरा भेजा जा चुका है। यह जानकारी रविवार देर शाम जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने दी।

मथुरा जिला कारागार में बंदियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से अदालत द्वारा दी गई सात वर्ष या इससे अधिक की सजा वाले 218 कैदियों को केन्द्रीय कारागार भेजा जाना है। इसी क्रम में रविवार को 35 कैदियों को आगरा भेजा गया। अब तक 163 कैदियों को आगरा भेजा जा चुका है।

जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 35 सजायाफ्ता कैदियों को आगरा भेजा गया है। अभी और कैदियों को भी केन्द्रीय कारागार शिफ्ट किया जाना है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Share this story