पांचालघाट सहित तीन चौकी प्रभारियों की नई तैनाती

WhatsApp Channel Join Now
पांचालघाट सहित तीन चौकी प्रभारियों की नई तैनाती


एसपी आरती सिंह का बड़ा फेरबदल:

फर्रुखाबाद,02 जुलाई( हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक हरिकेश कुमार को महत्वपूर्ण पांचाल घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन के ही उप निरीक्षक जयेन्द्र सिंह को कोतवाली कायमगंज भेजा गया है।

इसके अलावा जसमई चौकी के प्रभारी अरविन्द यादव का तबादला करते हुए उन्हें आईटीआई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देर रात जारी हुए आदेश के बाद संबंधित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story