रेल अवसंरचना कार्य के चलते शुक्रवार को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी मुरादाबाद रेल मंडल की दो ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
रेल अवसंरचना कार्य के चलते शुक्रवार को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी मुरादाबाद रेल मंडल की दो ट्रेनें


मुरादाबाद, 18 जून (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं रेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के अंतर्गत निगोहा-कनकहा के मध्य ब्रिज संख्या 686 पर तथा कनकहा–मोहनलालगंज के मध्य किलोमीटर संख्या 1047/33-1047/35 पर विकास एवं मरम्मत कार्य हेतु यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली दो रेलगाड़ियां 19 जून शुक्रवार को प्रभावित होंगी।

इस कार्य के फलस्वरूप 19 जून 2026 को मुरादाबाद मंडल में संचालित रेलगाड़ी गाड़ी संख्या 13006 व 13005 का मार्ग शुक्रवार परिवर्तित कर संचालन किया जाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 13006 (अमृतसर–हावड़ा मेल) जेसीओ 19 जून को परिवर्तित मार्ग लखनऊ – उटरेटिया – सुल्तानपुर –मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगा। इस दौरान जेसीओ 19 जून को बछरावां, रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी स्टेशनों पर गाड़ी का ठहराव नहीं रहेगा।

वहीं रेलगाड़ी संख्या 13005 ( हावड़ा–अमृतसर मेल) जेसीओ 19 जून को परिवर्तित मार्ग मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुल्तानपुर- उतरेटिया लखनऊ मार्ग द्वारा संचालन किया जाएगा। इस दौरान जेसीओ 19 जून को को अमेठी, गौरीगंज, जायस, रायबरेली, बछरांवा स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story