दानापुर मंडल में नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित दो ट्रेनें प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
दानापुर मंडल में नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित दो ट्रेनें प्रभावित


मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत राजेंद्र पुल, हटीदह जंक्शन, टाल एवं रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल (पूर्व मध्य रेलवे) के अंतर्गत दिनकर ग्राम सिमरिया रेलखंड पर नई डबल लाइन सुविधा सेतु के लिंकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो रेलगाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने आगे बताया कि कामाख्या–भगत की कोठी एक्सप्रेस (15624) जेसीओ 2 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। भगत की कोठी–कामाख्या एक्सप्रेस (15623) जेसीओ 29 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति एनटीएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story