हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान


--कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर के 22 और बांदा के 7 कुल 29 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कर्नल सोफिया कुरैशी समेत तमाम अफसर शामिल हुए।

समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिग्रेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल व ब्रिग्रेडियर सुनीत रावत, एसएम 27 आर्म्ड ब्रिग्रेड ने वीर नारियों को सम्मानित किया। इकतीस डिवीजन की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेडिकल कैम्प व सेल इंश्योरेन्स समेत कई स्टाल लगाए गए। इस मौके पर कैपटन आईएन हरजिंदर सिंह संधू, मेजर केजी शिनाय, मेजर देशपाल समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story