मुरादाबाद जिले की दो चीनी मिलों पर अभी भी किसानों का 28.70 करोड़ रुपये बकाया, नोटिस जारी
मुरादाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद जिले की दो चीनी मिलों पर अभी भी किसानों का 28.70 करोड़ रुपये बकाया है। इस मामले में उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह की तरफ से दोनों मिलों को शीघ्र भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिले में चार चीनी मिलें मौजूद हैं। रानी नांगल और अगवानपुर की चीनी मिल ने किसानों का शत प्रतिशत बकाया चुकता कर दिया है लेकिन राणा ग्रुप की दो चीनी मिलें बिलारी और बेलवाड़ा ने अभी पूरा भुगतान नहीं किया है। बिलारी चीनी मिल पर किसानों का 12 करोड़ और बेलवाड़ा चीनी मिल पर 16.70 करोड़ रुपये बकाया है। उप गन्ना आयुक्त का कहना है कि मुरादाबाद में चीनी मिलों ने 97 प्रतिशत का भुगतान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

