दिल्ली फेयर : 2700 स्टॉल के लिए 2800 आवेदन आए, मुरादाबाद से 1200 दावेदार

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली फेयर : 2700 स्टॉल के लिए 2800 आवेदन आए, मुरादाबाद से 1200 दावेदार


स्टॉल आवंटन निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने के लिए चयन लॉटरी प्रक्रिया के 4 किया जाएगा : डॉ नीरज विनोद खन्ना

मुरादाबाद, 04 जुलाई (हि.स.)। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्रॉफ्ट (ईपीसीएच) द्वारा नोएडा में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिल्ली फेयर में स्टॉल आवंटन के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह में लॉटरी निकाली जाएगी। ईपीसीएच ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टॉल बुकिंग को लेकर पीतलनगरी के निर्यातकों की नजरें चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्रॉफ्ट के चैयरमेन डाॅ. नीरज विनोद खन्ना ने बताया कि दिल्ली फेयर के लिए कुल 3500 स्टॉल उपलब्ध हैं। इनमें 800 परमानेंट मार्ट पहले से निर्धारित हैं, जबकि शेष 2700 स्टॉल के लिए आवेदन मांगे गए थे। स्टॉल लगाने के लिए कुल 2800 आवेदकों ने आवेदन किया है। इसमें अकेले मुरादाबाद से करीब 1200 आवेदन शामिल हैं।डाॅ. नीरज विनोद खन्ना ने आगे बताया कि स्टॉल आवंटन निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने के लिए चयन लॉटरी प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। इस बार एक ही राउंड में सभी को स्टॉल आवंटित कर दिए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story