तिगरी मेले के लिए 23 से 25 नवंबर तक चलेंगी मुरादाबाद रोडवेज डिपो की 25 बसें

WhatsApp Channel Join Now
तिगरी मेले के लिए 23 से 25 नवंबर तक चलेंगी मुरादाबाद रोडवेज डिपो की 25 बसें


मुरादाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। अमरोहा जनपद में लगने वाले तिगरी गंगा मेले में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। मुरादाबाद बस अड्डे से रोडवेज की लगभग 25 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन 23 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा।

मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एआरएम राजवती ने शनिवार को बताया कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) का पावन पर्व है। इसके मद्देनजर 23 नवंबर से 25 नवंबर तक मुरादाबाद बस अड्डे से 20 से 25 बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या और यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story