आवास एवं विकास परिषद की मझोला योजना में 4 करोड़ से बनेंगे 24 नए मकान

WhatsApp Channel Join Now
आवास एवं विकास परिषद की मझोला योजना में 4 करोड़ से बनेंगे 24 नए मकान


मुरादाबाद, 04 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आवास एवं विकास परिषद की मझोला योजना में आवास की मांग को देखते हुए आवास एवं विकास परिषद 24 नए मकानों का निर्माण कराएगी। इसके लिए परिषद ने बुधवार को 4.05 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। मकानों का निर्माण मझोला योजना संख्या चार के फेज-दो विस्तार स्थित सेक्टर-14 में कराया जाएगा। ये मकान बनाए जाने हैं। सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत निर्माण कार्य में टाइप डिजाइन 90 और टाइप डिजाइन 162 के मकान शामिल हैं। इसके लिए निर्माण एजेंसियों से 12 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेल्फ फाइनेंस योजना के तहत मकानों का निर्माण होने से आवंटियों को तैयार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि मझोला योजना में मकान खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए आवास विकास परिषद ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। सबसे छोटी श्रेणी के मकानों की अनुमानित कीमत 25.47 लाख रुपये से शुरू है, जबकि बड़े मकानों की कीमत 97.45 लाख रुपये तक है। आवेदन के लिए एक हजार रुपये और जीएसटी देना होगा। इच्छुक लोग परिषद के ऑनलाइन पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित पंजीकरण धनराशि जमा ट करनी होगी। मकानों का आवंटन लकी ड्रॉ से किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772542 Articles

Share this story