24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुई विश्व कल्याण की कामना

WhatsApp Channel Join Now
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुई विश्व कल्याण की कामना


24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुई विश्व कल्याण की कामना


24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुई विश्व कल्याण की कामना


महोबा, 27 मार्च (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के दिन गायत्री मंदिर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।,जहां सैकड़ों भक्तों ने महायज्ञ में भाग लेकर घर- परिवार और विश्व कल्याण की कामना की और हवन के बाद भक्तों ने भंडारे का प्रयसद ग्रहण किया।

शुक्रवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के दिन जिले भर में मंदिरों और घरों में अनुष्ठान हुए। जनपद मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने भक्तिभाव से मां की आराधना कर हवन-पूजन किया । पं. हरिशरण मिश्रा, आकांक्षा तिवारी और प्रदीपिका पाटकार द्वारा हवन संपन्न कराया गया। हवन-पूजन के बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया है। पं. वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि नवरात्र की नवमी मां सिद्धिदात्री का दिन होता है। मां की आराधना से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस दौरान गायत्री मंदिर के जिला समन्वयक राम अवतार तिवारी, अरविंद मिश्रा, सुखलाल गुप्ता, वासुदेव रावत, नरोत्तम रावत, राघव तिवारी, मिहीलाल, आदित्य मिश्रा, राजाबाबू तिवारी , नरेश कुमार, कालीदीन समेत सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story