राखी महोत्सव के आठवें दिन तेईस साै बहनों ने बांधी राखी : अजय कपूर
कानपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। हर साल जब हजारों बहनें मुझे राखी बांधने आती हैं तो मैं सोचता हूं कि आखिर मैंने ऐसा क्या किया है कि मुझे इतना बड़ा परिवार मिला। बहनों का यह प्रेम मेरे लिए किसी सम्मान, पद या उपलब्धि से कहीं बड़ा है। भाई होने के नाते मैं हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा। अगर किसी बहन की आंख में आंसू आए तो उसे पोंछने की जिम्मेदारी भी एक भाई की है। यह बातें मंगलवार को राखी महोत्सव के आठवें दिन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहीं।
बहन फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित राखी महोत्सव में आठवें दिन करीब 2300 बहनों ने अजय कपूर को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों के बीच उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और उद्यमी दीपक कोठारी ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
महोत्सव में मशहूर अभिनेत्री एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन भी शामिल हुईं। उन्होंने बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया और अजय कपूर को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि हजारों बहनों का एक भाई के प्रति प्रेम और विश्वास देखना उनके लिए अद्भुत अनुभव है। राखी केवल धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अजय कपूर ने इस आयोजन के जरिए भाई-बहन के रिश्ते को एक मंच दिया है और हजारों बहनों को एक साथ सम्मान व अपनापन देना बड़ी बात है।
कार्यक्रम में बर्रा-8, विश्व बैंक बर्रा, रामआसरे नगर, संजय नगर सीटीआई, बर्रा गांव, कर्रही, जूही परमपुरवा, गुजैनी गांव, दबौली, सरायमीता पनकी, सेवाग्राम कॉलोनी दादानगर, तात्याटोपे नगर और 48 क्वार्टर किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों से बहनें पहुंचीं। बहनों ने अजय कपूर को राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह और विश्वास जताया।
इस दौरान किरन पांडेय, शीला सिंह चौहान, मंजू मिश्रा, सुधा निषाद, गंगा निषाद, बबिता चौबे, राजकुमारी विश्वकर्मा, गुड़िया, रेखा देवी, शशि शर्मा, आरती सोनी, राजरानी, आरती सिंह, रूबी, पिंकी गुप्ता, गीता कटियार, शिखा कश्यप, आरती गौतम, कुसुम वर्मा, अनीता शुक्ला,
और मानसी सरोज आदि मौजूद रहीं।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

