भगवान परशुराम जयंती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने निकाली 22 वीं भव्य शोभायात्रा
मुरादाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। पीतलनगरी मुरादाबाद में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महानगर के तत्वावधान में मनमोहक झांकियों संग भव्य एवं विशाल 22वीं शोभा यात्रा निकाली गई और हवन-पूजन भी किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा व आरती के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया।
मोहल्ला बाजीगरान स्थित शरबती धर्मशाला ने शोभायात्रा निकाली। इसका शुभारम्भ भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप शर्मा, गोपाल मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, रोहताश शर्मा, सत्येन्द्र मिश्रा, गोपाल मिश्रा ने नारियल फोड़कर तथा भगवान परशुराम जी की आरती उतारकर तथा माल्यार्पण द्वारा किया गया।
शोभायात्रा की अगुवाई अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सचिन शंखधार, ऊषा शर्मा, ऋचा शर्मा, अमित शर्मा राजू, प्रणवीर शर्मा आदि ने की। शोभायात्रा में आगे बैनर था और उसके साथ ढोल वाले चल रहे थे। शोभायात्रा में गणेश भगवान, भगवान परशुराम सहित अन्य विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल थी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

