दैवीय आपदा से हुईं दो मौतों की रिपोर्ट उप्र शासन को भेजी गई

WhatsApp Channel Join Now
दैवीय आपदा से हुईं दो मौतों की रिपोर्ट उप्र शासन को भेजी गई


मुरादाबाद, 03 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में आधी तूफान के चलते कांठ और सदर क्षेत्र में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए थे। इस मामले में जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर आर्थिक मदद के लिए पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने रविवार को बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत भगतपुर टांडा ब्लॉक के ग्राम खबड़ियाघाट में 30 अप्रैल को आंधी तूफान के दौरान दीवार गिरने से अन्नो देवी (48) पत्नी रामफूल सिंह घायल हो गई। कांठ रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार आंधी तूफान के दौरान छजलैट उमरी मार्ग पर पेड़ गिरने से ग्राम भीमपुर असदलपुर निवासी बब्लू (41) की मौत हो गई और उसी गांव के रहने वाले रिजवान (26), भीकनपुर निवासी आमिर (20) घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story