पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रैक दोहरीकरण कार्य से मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनें होंगी प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रैक दोहरीकरण कार्य से मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 18 ट्रेनें होंगी प्रभावित


मुरादाबाद, 22 मई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड में उन्नावला-पिपराइच स्टेशन के बीच रेललाइन दोहरीकरण कार्य के चलते मुरादाबाद मंडल में 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने 28 मई से 8 जून तक विभिन्न तिथियों में ट्रेनों को निरस्त और परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है। इससे मुरादाबाद मंडल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण कार्य के दौरान 6 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 12 ट्रेनों को बदले हुए रूट से संचालित किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम महेश यादव कहना है कि यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। ट्रेन नंबर 04010-04009 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल एक्सप्रेस 28, 30 मई, 4 व 6 जून को निरस्त रहेगी। वहीं, 05579-05580 पूर्णिया-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 24 मई, 31 मई, 5 जून व सात जून को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 05575-05576 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल राप्ती एक्सप्रेस 2 व 4 जून को नहीं चलेगी।

वहीं दूसरी ओर 14011-14012 आनंद विहार-राधिकापुर एक्सप्रेस, 12211-12212 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ, 15002 गंगा एक्सप्रेस, 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, 15135-15136 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस, 19270-19269 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, 12557-12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story