खाद्य विभाग ने 18 नमूने जांच के लिए भेजा

WhatsApp Channel Join Now
खाद्य विभाग ने 18 नमूने जांच के लिए भेजा


नोएडा, 11 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर से मसालों के 18 नमूने जांच के लिए लिया। अभियान के दौरान विभाग ने एक पैकेजिंग कंपनी में 199 किलो खुली कश्मीरी मिर्च और 2,479 किलो हल्दी पाउडर जब्त किए। कंपनी निर्माण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सकी। जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त (द्वितीय) खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जहांगीरपुर स्थित केएसपीआर स्पाइसेस एंड सीजनिंग कंपनी में जांच की गई जहां मसाला पैकिंग होती है। यहां से खुली कश्मीरी मिर्च और हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। इसके निर्माण के संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पता नहीं था कि कब तक उनका प्रयोग किया जा सकता है। इस कारण 199 किलो कश्मीरी मिर्च और 2,479 किलो हल्दी पाउडर जब्त कर लिए गए।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-57 नोएडा स्थित टुडे इंडस्ट्रीज मसाला निर्माण इकाई से हल्दी साबुत व हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। काव्यम फूड्स कासना स्थित मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च का पाउडर, साबुत लाल मिर्च, धनिया पाउडर और साबुत धनिया का एक-एक नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सेक्टर इकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा स्थित केडी फूड्स स्पेशलटीज मसाला निर्माण इकाई से लाल मिर्च पाउडर खुली और पैक्ड का 1-1 नमूना लिया गया।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-73 नोएडा स्थित अभि प्योर ब्रांड मसाले की निर्माण इकाई से धनिया पाउडर खुला व पैक्ड का एक-एक नमूना लिया गया। ईकोटेक-6 ग्रेटर नोएडा स्थित नुइवी स्पाइसेस से हल्दी पाउडर व साबुत हल्दी का एक-एक नमूना लिया है। धर्म पाल सत्यपाल फूड्स से साबुत धनिया, धनिया पाउडर खुला और धनिया पाउडर पैक्ड का एक-एक नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में अगर किसी नमूने में खामी मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story