मुरादाबाद : जिले में 18 बूथ घटे और 55 मतदान केंद्र बढ़े

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : जिले में 18 बूथ घटे और 55 मतदान केंद्र बढ़े


-उप्र विधानसभा चुनाव- 2027 में 2672 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

-आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदान केंद्रों और बूथों की फाइनल सूची जारी

मुरादाबाद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2027 में मुरादाबाद जिले में 2672 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रशासन ने मुरादाबाद मतदान केंद्रों और बूथों की फाइनल सूची जारी कर दी है। जिले में 18 बूथ घट गए और 55 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं । पहले 2690 बूथ 1148 मतदान केंद्र थे।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के बूथों का सत्यापन करने के बाद 19 अक्टूबर को प्रशासन ने प्रस्तावित सूची जारी की थी। इसके मुताबिक, जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1148 से बढ़ाकर 1208 कर दी गई थी। जबकि बूथों की संख्या 2690 से घटकर 2685 हो गई थी। 26 तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। सात दिनों में कुल 92 आपत्तियां दर्ज कराई गई। इनमें से 52 आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया है। बाकी 40 आपत्तियां का निस्तारण कर गुरुवार को फाइनल सूची जारी कर दी है।

अब जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1203 और बूथों की संख्या 2672 कर दी है। मुरादाबाद जिले की नगर विधानसभा में 14 मतदान केंद्र बढ़कर मतदान केंद्रों की संख्या 149 हो गई, मुरादाबाद देहात विधानसभा में 12 मतदान केंद्र बढ़ने के बाद 161 मतदान केंद्र हो गए। ठाकुरद्वारा विधानसभा में चार मतदान केंद्र बढ़ने के बाद 231, कांठ में 14 मतदान केंद्र बढ़ने के बाद 226, कुंदरकी में 8 मतदान केंद्र बढ़ने के बाद 33 और बिलारी विधानसभा में मतदान केंद्र बढ़ने के बाद 200 मतदान केंद्र हो गए।

वही, मुरादाबाद नगर विधानसभा में 11 बूथ घटने के बाद 550 बूथ हो गए। मुरादाबाद देहात में 14 बूथ घटने के बाद 419, ठाकुरद्वारा में 3 बूथ बढ़ाने के बाद 436, कांठ में 4 बूथ बढ़ने के बाद 459, कुंदरकी में 4 बूथ घटने के बाद 443 और बिलारी विधानसभा में 4 बूथ बढ़ाने के बाद 365 बूथ हो गए।

अपर जिला अधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची जारी कर दी गई है। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1203 हो गई है। जबकि बूथों की संख्या 2672 कर दी गई है। आपत्ति निस्तारण के बाद प्रस्तावित सूची से 5 केंद्र और 13 बूथ हटाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story