जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण, नए तैनाती स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
जौनपुर, 01 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद के 17 चिकित्सा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं समायोजन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सोमवार जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। जारी आदेश के तहत सभी स्थानांतरित चिकित्सा अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मई 2026 का वेतन संबंधित चिकित्सकों को उनके नवीन तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा।
स्थानांतरित चिकित्सकों में डॉ. देवेन्द्र पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवार, डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को सीएचसी डोभी से पीएचसी हीरापुर मचहटी, डॉ. विवेक यादव को डोभी से भन्नौर तथा डॉ. कृष्ण कुमार को डोभी से बर्राह भेजा गया है।
इसी प्रकार डॉ. गौरव सिंह को सीएचसी बदलापुर से पीएचसी नाभीपुर, डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी को बदलापुर से गद्दोपुर, डॉ. अंकित शर्मा को रामनगर से गुतवन तथा डॉ. रमेश चन्द्रा को धर्मापुर से सीएचसी सुइथाकला स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा डॉ. ओम प्रकाश को पीएचसी सतहरिया से सीएचसी मेहरावां, डॉ. महेश प्रसाद बिन्द को सतहरिया से तरहटी, डॉ. संजीव यादव को शाहगंज से सीएचसी आदमपुर तथा डॉ. रविराज को बदलापुर से सीएचसी आदमपुर भेजा गया है।डॉ. रोहित लाल को सीएचसी आदमपुर से पीएचसी समसपुर, डॉ. राकेश कुमार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से सीएचसी मड़ियाहूं, डॉ. रन बहादुर यादव को शाहगंज से पीएचसी गभिरन, डॉ. मनोज गौतम को सीएचसी सिरकोनी से पीएचसी परियावां तथा डॉ. फहीम अहमद को ट्रॉमा सेंटर हौज से पीएचसी रंजीतपुर स्थानांतरित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक फेरबदल को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

