उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ,26 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को सफलतम निवेश की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिन प्रदेश के औद्योगिक व स्वास्थ्य सेवा के लिए ऐतिहासिक पड़ाव है।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड की गारंटी है। प्रदेश अब ट्रस्ट व टाइमली डिलीवरी के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश हर रिलायबल पॉलिसी पार्टनर के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। देश की अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। हम 200 देशों को सस्ती व गुणवत्तापरक दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं।
विगत दिनों हुए फॉर्मा कॉन्क्लेव ने ग्लोबल हेल्थटेक के मैप पर उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आपका निवेश केवल फॉर्मा/मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विश्वास के साथ जुड़ा है। लगभग 2000 करोड़ का निवेश रिसर्च एवं डवलपमेंट में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायता करेगा। इस निवेश से उत्तर प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्किल्ड/अनस्किल्ड युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। यूपी में निवेश से नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। विगत 9 वर्ष में सरकार की स्पष्ट नीति व साफ नीयत के कारण उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बना है। यूपी का जीएसडीपी बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
सीएम योगी ने निवेशकों से कहा कि यूपी बड़ा मार्केट है। यहां का माहौल उद्योगों के अनुकूल है। यहां पर्याप्त लैंडबैंक है। यूपी में हर सेक्टर में कार्य करने वाला वर्कफोर्स उपलब्ध है। यहां का 56 फीसदी वर्कफोर्स युवा है। इन युवाओं को स्किल, इनोवेशन व टेक्नोलॉजी से जोड़कर मार्केट की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इन 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किएमुख्यमंत्री ने 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किए। इनमें बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड, रोमन्स मेडवल्र्ड प्राइवेट लिमिटेड , हाईग्लांस लेबोरेट्रीज प्रा. लि., कोटेक हेल्थकेयर, जेबी रेमेडीज प्रा. लि., पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स प्रा. लि., आईवी टेक हेल्थकेयर एलएलपी, जेबीजेएम पैरेंट्रल्स प्रा. लि. व रास्पा फॉर्मा प्रा. लि. को एलओसी प्रदान की। इसके अलावा एनबीएस ग्रुप, वेलनेस जेडक्योर फॉर्मास्यूटिकल्स प्रा. लि., कैमले इंडस्ट्रीज प्रा. लि., रेडिकॉन लैबोरेट्रीज लि., संजीवनी मेडिटेक प्रा. लि., सेफकॉन लाइफसाइंसेज प्रा. लि., आरएपी मेड सर्जिकल प्रोडक्ट्स , वोडा केमिकल प्रा. लि. रुपये से निवेश करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

