मुरादाबाद में 15431 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में 15431 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा


- पहली पाली में 7733 और दूसरी पाली में 7698 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुरादाबाद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले में आज 15431 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 7733 और दूसरी पाली में 7698 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अभ्यर्थियों के आवागमन को लेकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डा का निरीक्षण किया। इससे पहले यह परीक्षा 25 अक्टूबर को और अब तीसरी व अंतिम परीक्षा 1 नवंबर को भी जनपद में आयोजित होगी।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2026 जिले में 52 परीक्षा केंद्रों पर शुक्र को दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 46704 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 23352 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 15619 उपस्थित रहे और 7733 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में भी 23352 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 15654 उपस्थित रहे और 7698 ने परीक्षा छोड़ दी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के द्वितीय दिवस शुक्रवार को प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा सुचितापूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के आवागमन को सुलभ बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि का निरीक्षण किया ताकि यातायात निर्बाध रहे और अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य के लिए शहर से निकलने के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story