पन्द्रह एमबीबीएस डाक्टरों ने की ज्वाईनिंग, एक महिला चिकित्सका गैरहाजिर

WhatsApp Channel Join Now
पन्द्रह एमबीबीएस डाक्टरों ने की ज्वाईनिंग, एक महिला चिकित्सका गैरहाजिर


मुरादाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में नियुक्त हुए 16 एमबीबीएस डिग्रीधारक चिकित्सकों में से पंद्रह तय किए गए अस्पताल में मंगलवार को पहुंच गए और ज्वाइनिंग ली। जबकि एक महिला एमबीबीएस चिकित्सका ने ज्वाइनिंग नहीं ली।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीपीएम रघुवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि आज अनुपस्थित रहने वाली महिला चिकित्सक की तरफ से ज्वाइनिंग को लेकर विभाग में दस्तावेज भी जमा नहीं कराए गए। रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए जल्द ही डॉक्टरों के नए बैच की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story