मुरादाबाद में 14408 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

मुरादाबाद, 01 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतर्गत जनपद मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मुरादाबाद में आज 14408 अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छोड़ दी । वहीं, अभ्यर्थियों के आवागमन को लेकर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज रेलवे स्टेशन और बस अड्डा का निरीक्षण किया। इससे पहले यह परीक्षा 25 व 30 अक्टूबर को और आज तीसरी व अंतिम परीक्षा 01 नवंबर को जनपद में आयोजित हुई ।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2026 मुरादाबाद में 52 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 46704 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 23352 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 16196 उपस्थित रहे और 7156 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में भी 23352 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 16100 उपस्थित रहे और 7252 ने परीक्षा छोड़ दी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770550 Articles

Share this story