लखनऊ रेल मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य से मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 14 ट्रेंने प्रभावित
मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। लखनऊ रेल मंडल/पूर्वोत्तर रेलवे के स्वामी नारायण छपिया–मसकनवा–लखपतनगर–मनकापुर रेलखंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए 26 एवं 27 सितंबर को मुरादाबाद मंडल में संचालित 14 रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शनिवार को बताया कि यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं सुगम रेल परिचालन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में स्वामी नारायण छपिया, मस्कनवा, लखपतनगर एवं मनकापुर स्टेशनों के मध्य 18.82 किलोमीटर लंबे खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के लिए 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 27 सितंबर को सुबह 8 बजे तक 18 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 27 सितंबर को प्रातः 8 बजे से सुबह 11 बजे तक तीन घंटे का टेस्टिंग ब्लॉक रहेगा। इस दौरान अनेक रेलगाड़ियों का संचालन निरस्त, परिवर्तित मार्ग से तथा री-शेड्यूल किया जाएगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 55091 26 एवं 27 सितंबर और 55092 27 एवं 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14674, 12558, 15909, 04013, 04014, 15273, 14673, 15654, 14628 परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19269) आनंद विहार टर्मिनल–बापूधाम मोतिहारी चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14010) और काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (13020) री-शेड्यूल/विनियमन संचालित किया जायेगा I
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

