मुरादाबाद: घर में चल रही दूध फैक्टरी पर खाद्य विभाग का छापा

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद: घर में चल रही दूध फैक्टरी पर खाद्य विभाग का छापा


मुरादाबाद, 20 जून (हि.स.)। जिले के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को पाकबड़ा में अवैध रूप से घर में चल रही दूध फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने दूध, दही पनीर के सैंपल भरे। साथ ही मौके पर 130 किलो दही को नष्ट कराया। दो दिन पूर्व भी 120 किलो दही नष्ट कराया गया था।

सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव की अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम ने पाकबड़ा में सब्जी मंडी के पीछे एक घर में चल रही दूध की फैक्टरी पर छापा मारा। टीम को संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां से 130 किलो ग्राम दही को नष्ट कराया। टीम को वहां पर काफी गंदगी भी मिली। उसके बाद टीम दूध और दही के सैंपल भरकर चली गई।

सीएफएसओ ने बताया कि थाना पाकबड़ा क्षेत्र में तीन दिन के अंदर 250 किलो दही नष्ट कराया गया है। उनके अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story