12वीं मंजिल से कूदकर दुकानदार ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
12वीं मंजिल से कूदकर दुकानदार ने की आत्महत्या


नोएडा, 26 फ़रवरी (हि.स.)। थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 43 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अपने भाई के यहां मिलने आए 42 वर्षीय दुकानदार ने 12वीं मंजिल से बृहस्पतिवार दोपहर को छलांग लगा दिया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकवाना सोसाइटी के मेंटिनेस मैनेजर मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी की एक व्यक्ति नरेंद्र शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा मूल निवासी कैथल हरियाणा ने 12वीं मंजिल से छलांग लगा दिया है। बेहोशी की हालत मे उपचार के लिए उनको नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह मूल रूप से हरियाणा के कैथल के रहने वाले थे। वह कैथल में दुकान चलाते थे। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि मृतक सेक्टर 143 स्थित सोसाइटी में रहने वाले अपने भाई के यहां रहने के लिए आए थे। आज उन्होंने वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story