बारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
बारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


हमीरपुर, 16 मई ( हि.स )। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के जलाला गांव में बकरी चराने गयी 12वीं की छात्रा ने आज शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते बबूल के पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुरारा थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी शंकर निषाद की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री निशा शनिवार को घर से बकरी लेकर खेतों की तरफ चराने गई थी। जहां अज्ञात कारणों के चलते खेत में लगे बबूल के पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं जब राहगीरों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो परिजनों को सूचना थी, परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक किशोरी तीन बहिनो में सबसे बड़ी थी और इस वर्ष 11 वीं की परीक्षा दी थी और 12 वीं मे प्रवेश लिया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने शनिवार की शाम बताया कि किशोरी की आत्महत्या करने की जानकारी मिली है, मौके में पहुंच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story