जौनपुर में मीलाद-उन-नबी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर में मीलाद-उन-नबी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र


जौनपुर में मीलाद-उन-नबी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र


जौनपुर,18 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आगामी 26 अगस्त को पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश के अवसर पर आयोजित होने वाले ईद-मीलादुन्नबी के जुलूस और जलसे की तैयारियों को लेकर मरकजी सीरत कमेटी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कमेटी ने ऐतिहासिक जुलूस और जलसे को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।

कमेटी ने मांग की कि शाही ईदगाह से शाही अटाला मस्जिद तक जुलूस के पारंपरिक मार्ग को गड्ढामुक्त कराया जाए। साथ ही 27 अगस्त तक शहर को रात्रिकालीन विद्युत कटौती से मुक्त रखने और 26 अगस्त को विशेष रूप से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए कमेटी ने जुलूस मार्ग पर दो एंबुलेंस और दो मेडिकल कैंप लगाने की मांग की। इसके अलावा एक अग्निशमन वाहन की तैनाती और 26 अगस्त को चार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर सदर ओबैदा शिराजी, जनरल सेक्रेटरी इम्तियाज अहमद रज्जू, हसीन बबलू सभासद, अरशद कुरैशी, मौलाना अनवार कासमी, जफर मसूद, फिरोज अंसार खान, कन्वीनर फिरोज अहमद पप्पू, खजांची मो. फराज खान, फरहान शेख, अबु हुजैफा खान, मो. सादिक, मो. आमिर, मीडिया प्रभारी रियाजुल हक, नुरुद्दीन मंसूरी अधिवक्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story