देवी दर्शन काे जा रहे 11 टेंपो सवार सड़क हादसे में घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
देवी दर्शन काे जा रहे 11 टेंपो सवार सड़क हादसे में घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

देवी दर्शन काे जा रहे 11 टेंपो सवार सड़क हादसे में घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

देवी दर्शन काे जा रहे 11 टेंपो सवार सड़क हादसे में घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

देवरिया, 24 अप्रैल (हि.स.)। भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या पुल वरिया गांव के रहने वाले श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो देवरिया–गोरखपुर मार्ग पर गौरी बाजार चौराहे के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टेंपो सवार कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि शीला देवी (65) पत्नी चंद्रिका ने मनौती मांगी थी, जिसके चलते गांव के लोग टेंपो से तरकुलही देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गौरी बाजार चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी।

हादसे में अंकित चौरसिया (12) पुत्र आशीष चौरसिया, शीला देवी (65), पलक (17), चंद्रिका (65), अंजू देवी (40), लक्ष्मी (29), अनीता (26), नित्या (8 माह), जानकी (65), आदित्य (4) और कृतिका (3 वर्ष) सहित अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज के डॉ एच के मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story