मुरादाबाद : यात्रियों की बढती भीड़ के मद्देनजर 10 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : यात्रियों की बढती भीड़ के मद्देनजर 10 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच


मुरादाबाद, 04 जून (हि.स.)। ग्रीष्मकालीन ऋतु में रेलगाड़ियों में यात्रियों की बढती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने 10 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04008 में 6 जून से 13 जून तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। 04007 में 7 जून से 13 जून तक, 14207 में 13 जून से 19 जून तक, 14208 में 16 जून से 22 जून तक, 14205 में 15 जून से 21 जून तक, 14206 में 14 जून से 20 जून तक, 14235 में 8 जून से 15 जून तक 14236 में 9 जून से 16 जून तक 20 420 में 13 जून से 18 जून तक बीच 419 में 14 जून से 19 जून तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story